Breaking

Friday, January 4, 2019

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की प्रवृतियों एवं विकास

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की प्रवृतियों एवं विकास

इस संघ के 25 विभाग है जो सूचना से सम्बन्धित विषय, क्षेत्र, प्रकार तथा तकनीक को प्रदर्शित करते हैं। संघ के अध्यक्ष दारा पचास से अधिक समितियाँ नियुक्त की गई हैं जो नीति निर्धारण एवं योजना बनाती है, कि किस प्रकार संघ के कार्यक्षेत्र को बढ़ाया जावे। ये समितियाँ मुख्य रूप से शिक्षा, प्रकाशन, जन सम्पर्क, व्यावसायिक मानक एवं रूपान्तरण इत्यादि पर कार्य करती हैं।

4.4 पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान सेवाएँ

संघ अपनी सेवाएं अपने सदस्यों, उद्योगों से सम्बन्धित सदस्यों एवं वैज्ञानिक एवं क्षणिक समुदाय को प्रदान करता है। ये सेवाएँ निम्नलिखित है :
4.4.1 परामर्श सेवाएँ (Consultation Service)
यह स्थापना, व्यापार एवं उनके प्रसार, पुन: संगठन अथवा उनकी कार्य प्रणाली पर अपना परामर्श प्रदान करता हैं। ऐसी सेवाऐं निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
4.4.2. कार्मिक सेवा (Placement Service)
संघ कार्मिक सेवा भी प्रदान करता है। व्यक्ति कार्मिक सेवा अध्यक्ष विशिष्ट संगठनों की सहायता हेतु अनुभवी पुस्तकालयाध्यक्षों एवं योग्य को नौकरी दिलाने में सहायता करते है। यह सेवा भी निशुल्क है जिससे हर विशिष्ट संगठन अपने यहाँ हुए रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु सूचना भेज सकता है।
4.4.3. विशिष्ट वर्गीकरण केन्द्र
। विशिष्ट संगठनों के महत्वपूर्ण पुस्तकालय संकलन को किस प्रकार सुव्यवस्थित करे एवं कौनसा वर्गीकरण अपनाए ताकि विशिष्ट पाठकों को कोई कठिनाई न हो। इसके लिये संघ ने लगभग एक हजार से अधिक विशिष्ट वर्गीकरण प्रणाली एवं विषय आख्या सूची (Subject headings Lists), थिसारस, अनुक्रमणिकाएं, इत्यादि एकत्रित किए है जिससे कोई भी सदस्य संगठन उनकी फोटोकॉपी करवाकर खरीद सकता है। ताकि वे उसको अपने पुस्तकालय में उपयोग कर सके।

4.4.4. पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अनुवाद केन्द्र

विशिष्ट पुस्तकालय संघ का अनुवाद केन्द्र एक भंडारण संस्था (depositary) है। जहाँ पर अप्रकाशित विदेशी एवं गृह अनुवादों हेतु सभी भाषाओं में इंजीनियरिंग, मेडिकल, वैज्ञानिक एवं टेक्नीकल पाद्य सामग्री उपलब्ध है।यह अनुवाद केन्द्र प्रतिवर्ष 10,000 से अधिक अनुवाद (Translation) एकत्रित करता है। यह केन्द्र डिपार्टमेन्ट ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर पाक्षिक पत्रिका टेक्नीकल ट्रांसलेशन्स (technical translation) प्रकाशित करते हैं। केन्द्र को सरकारी एवं कई अन्य संस्थाओं से धन मिलता है।
4.5. प्रकाशन
संघ कई पत्रिकाएं, ग्रंथसूचियाँ, मोनोग्राफ्स, हेन्डबुक्स, एवं विभिन्न प्रकार की निर्देशिकाऐ प्रकाशित करता है। जो विशिष्ट पुस्तकालयों के लिये उपयोगी हो।
संघ की मुख्य पत्रिका 'स्पेशल लाइब्रेरीज' (Special Libraries) में लेख, रिपोर्ट्स, न्यूज एवं नई पाद्य सामग्री की समीक्षाएं प्रकाशित होती है। संघ की समस्त गतिविधियाँ न्यूज एन्ड नोट्स' (news and Notes) हर तीन माह के पश्चात प्रकाशित होती रहती है। ऑफिसियल प्रोसीडींग्स हर सितम्बर माह में प्रकाशित होती है। हर दिसम्बर अंक में लेखक, आख्या एवं विषयानुसार अनुक्रमणिका प्रकाशित होती है।
4.5.1. साइंटिफिक मीटींग्स।
यह वर्णक्रम एवं कालक्रम के अनुसार आने वाली अन्तर्राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक बैठकों, सिम्पोजियम, एवं अन्य कई प्रकार की बैठकों की सूची प्रदान करती है। यह वर्ष में तीन बार प्रकाशित होती है।
4.5.2. टेक्नीकल बुक रिव्यु इन्डेक्स
यह इन्डेक्स 2500 वैज्ञानिक, टेक्नीकल एवं व्यापारिक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित पुस्तकों की समीक्षा करता है। यह वर्ष में दस बार प्रकाशित होती है।
4.5.3. युनाईटेड ड्रग्स | यह व्यापारिक एवं प्रयोगात्मक औषधियों के नामों की सूची है जो पूरे विश्व में तैयार की जाती है। औषधियों के बारे में सारे महत्वपूर्ण आंकड़े (औषधि संरचना), उत्पादन, दवा की मात्रा, एवं मूल संदर्भ स्रोत (Original reference Source) " की पूरी सूचना प्रदान करती

4.5.4. पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान एजुकेशन (Education)

। संघ हर वर्ष कई योग्य व्यवसायियों को जो विशिष्ट पुस्तकालय में रुचि रखते है, छात्रवृतियाँ प्रदान करता है। इस छात्रवृति को प्राप्त करने की पूरी जानकारी एवं आवेदन पत्र इस संघ के मुख्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। वे छात्र जो अपनी पढ़ाई के दौरान यदि ऋण लेना चाहते हैं तो उनको ऋण भी दिया जा सकता है।
संघ विशिष्ट पुस्तकालय एवं सूचना कार्य में जानकारी चाहने वालों को अपने विवरणात्मक लघु पुस्तिका (descriptive Pamphlets) दारा अपने संघ की पूरी जानकारी प्रदान कराता हैं तथा अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
5. एसलिब (ASLIB) 5.1. स्थापना
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की प्रवृतियों एवं विकास का आभास विशिष्ट प्रकार के पुस्तकालयों, सूचना संस्थानों की विशाल संख्या से होता है। इस प्रकार के विशिष्ट पुस्तकालयों में परम्परागत सेवा पद्धतियों ' से भिन्न प्रकार की गहन तथा विस्तृत सेवाओं की आवश्यकता को अनुभव किया जाने लगा। ऐसी स्थिति प्रथम एवं वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात उत्पन्न जिसके परिणामस्वरूप विशिष्ट पुस्तकालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। संयुक्त राज्य अमेरीका एवं ब्रिटेन में उनकी स्थापना एवं विकास तीव्र गति से हुई है। परिणामत: ऐसे पुस्तकालयों / केन्द्रों में कार्यरत सूचना विशेषज्ञों / पुस्तकालयों के विशिष्ट संघों की स्थापना की गई है। जैसे

एसलिब (ASLIB), आइजलिक (laslic) एवं स्पेशल लाइब्रेरीज एसोसिएशन (SLA)

एसलिब की स्थापना 1924 में ब्रिटेन में की गयी। 1984 में इसके नाम में परिवर्तन कर दिया गया। इस संघ का अब पूरा नाम 'एसोसियेशन फॉर इन्फॉरमेशन मेनेजमेन्ट' 'कर दिया गया है। ब्रिटेन में उद्योग एवं विशिष्ट पुस्तकालयों का यह एक राष्ट्रीय संघ है। इस संघ ने अपनी व्यावसायिक सेवाओं के लिये पर्याप्त लोकप्रियता अर्जित की है। इस संघ के सांकेतिक नाम 'एसलिब' का ही उपयोग किया जा रहा है। 5.2. उद्देश्य इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है : 
(1) उद्योगों के क्षेत्र में विशेष रूप से विस्तृत गहन एवं अनेक प्रकार की पुस्तकालय सूचना सेवाओं की व्यवस्था करना।
(2) प्रलेखन के क्षेत्र में इससे संबंधित समस्याओं पर विस्तृत अनुसंधान का आयोजन तथा प्रोत्साहन करना।
(3) यह ब्रिटिश संगठन होने पर भी इसका स्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय है। क्योंकि इसके 3000 सदस्यों में से 20 प्रतिशत सदस्य ब्रिटेन के अलावा अन्य 70 देशों के हैं।
5.3. संगठन सदस्यों की संख्या 3000 है तथा इसमें से 20 प्रतिशत सदस्य अन्य देशों के हैं। संघ के निम्नलिखित विभाग है :

5.3.1. एसलिब माइक्रोफिल्म सेवा

इस सेवा की स्थापना 1942 में की गई थी जिसका लक्ष्य दवितीय विश्वयुद्ध के कारण विदेशी प्राविधिक साहित्य तथा वैज्ञानिक पत्रिकाओं को प्राप्त होने की कठिनाई के कारण इनकी माइक्रोफिल्म बनाकर उनकी प्रतियों को संयुक्त राज्य अमेरिका एवं चीन को सुलभ करवाना था। 5.3.2. रिसर्च एसोसियेशन स्कीम
अनुसंधान को बढ़ावा एवं अनेक प्रकार की सेवाओं को सुलभ करने के लिये ब्रिटिश शासन की सहायता से यह स्थापित की गई।
5.3.3. ऑफिस फॉर साइंटिफिक एन्ड टेक्नीकल इन्फारमेशन
| 1965 में डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंटिफिक एन्ड इन्डस्ट्रीयल रिसर्च को समाप्त कर दिया गया। एसलिब ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय कल्याण एवं विकास के लिये वैज्ञानिक तथा प्राविधिक सूचना परमावश्यक है अत: एक पृथक शासकीय एजेन्सी की स्थापना करना आवश्यक है। 

1 comment:

  1. Play casino - No.1 for the Casino Guru
    No longer have the opportunity to https://septcasino.com/review/merit-casino/ go to the casinos https://sol.edu.kg/ or read https://vannienailor4166blog.blogspot.com/ the ventureberg.com/ reviews of the slots you love. wooricasinos.info But they're not always the same. Sometimes you have a new online

    ReplyDelete

Pages